पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Delhi Cabinet Meeting Janlokpal Bill Likely To Be Cleared

दिल्‍ली कैबिनेट मीटिंग आज, जनलोकपाल बिल को मिल सकती है मंजूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली. दिल्‍ली कैबिनेट की सचिवालय में मंगलवार को मीटिंग होने जा रही है। माना जा रहा है कि इसमें जनलोकपाल बिल को सहमति मिल सकती है। मुख्‍य सचिव के नेतृत्‍व में इसका ड्राफ्ट लगभग तैयार हो चुका है। इस बिल को लेकर सोमवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बैठक की थी। इसमें केजरीवाल ने जनलोकपाल के ड्रॉफ्ट के पहलुओं पर लंबी चर्चा की। इस बैठक में 'आप' नेता और वकील प्रशांत भूषण, वकील राहुल मेहरा, कैबिनेट मंत्री और वरिष्‍ठ सरकारी अधिकारी शामिल थे।
दिल्‍ली सरकार इस भ्रष्‍टाचार विरोधी बिल को पास कराने में पूरे जोर से लगी हुई है और उसके लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। 25 जनवरी को एक समारोह के दौरान केजरीवाल ने भी कहा था कि वे जनलोकपाल बिल को फरवरी के पहले सप्‍ताह तक रामलीला मैदान में विशेष सत्र बुलाकर पास कराया जाएगा। हालांकि रामलीला मैदान में विशेष सत्र को लेकर दिल्‍ली पुलिस ने आपत्ति जताई है।
आगे पढ़ें: क्‍या होंगे जनलोकपाल बिल में प्रावधान