पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Delhi Cantt And Rohtash Town Will Vote Again

दिल्ली कैंट और रोहताश नगर में दोबारा होगा मतदान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली के दो पोलिंग बूथ पर वोटिंग जारी है। इन दोनों पोलिंग बूथ पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से मतदान प्रक्रिया शनिवार को हुए मतदान के दौरान रद्द कर दी गई थी। जिन दो पोलिंग बूथ पर वोटिंग हुई उनमें रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र का बूथ नंबर 132 और दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र का बूथ नंबर 31 शामिल है। दिल्ली कैंट के बूथ पर वोटर लिस्ट में 907 और रोहतास नगर के बूथ पर 132 वोटर्स शामिल हैं।
क्यों रद्द हुआ था मतदान
दिल्ली विधानसभा चुनाव में रोहताश नगर और दिल्ली कैंट विधानसभा के एक मतदान केंद्र नंबर 31 पर मतदान अधिकारी ने ईवीएम का टेस्ट करने के बाद मशीन में हुए वोटों को क्लियर नहीं किया था। ऐसे ही रोहतास नगर में मतदान केंद्र 132 पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण यहां दोबारा मतदान कराया जा रहा है। मतदान सुबह 8 बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले गए। हालांकि दोपहर 3 बजे तक ज्यादातर मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर चुके थे।
क्या है मतदान रद्द किए जाने की प्रक्रिया
मतदान रद्द होने की प्रक्रिया के बारे में दक्षिण पश्चिम जिला उपायुक्त अंकुर गर्ग ने बताया कि हर बूथ पर वोटिंग से पहले प्रेजाइडिंग ऑफिसर को राजनीतिक पार्टियों के पोलिंग एजेंट्स के सामने मशीन की टेस्टिंग करनी होती है। इसके लिए ईवीएम में टेस्टिंग के लिए बटन दबाकर वोटिंग की जाती है। इसके बाद मशीन में हुए वोट को क्लियर किया जाता है। लेकिन प्रेजाइडिंग ऑफिसर मशीन में टेस्ट के लिए किए गए वोट को क्लियर करना भूल गया। ऐसे में इस बूथ पर दोबारा से वोटिंग कराई जा रही है।