पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Delhi Elections| Kejriwal Celebrates Victory With Family

जीत के बाद केजरीवाल, परिवार संग मनाया जश्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी की दिल्ली में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले अपने माता-पिता का आशिर्वाद लिया। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। आप 65 सीटों पर आगे है। बीजेपी की बढ़त चार सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है। एक सीट आईएनएलडी जीतती दिख रही है। जीत के बाद पहली बार जनता को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने अपने पिता और पत्नी को भी सबसे मिलवाया। केजरीवाल बोले कि उनकी पत्नी एक सरकारी अधिकारी हैं। इसलिए वो मेरे साथ नहीं आतीं। आज मैंने इनसे कहा कि सरकार आप पर कोई कर्रवाई नहीं करेगी। इनकी सहयोग के बिना ये सफलता नहीं मिल सकती थी। अपने पिता से मिलवाते हुए केजरीवाल बोले कि बिना बड़ों के आशीर्वाद के कोई भी सफल नहीं हो सकता। इस मौके पर अरविंद केजरिवाल के बेटे ने पापा को जीत की बधाई दी।

आगे की स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें-