पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी

Delhi Election Results LIVE: काउंटिंग की तैयारी पूरी, बेदी बोलीं-जीत मोदी की, हार मेरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को प्रचंड बहुमत मिला है। आप ने 67 सीटें जीत ली हैं। बीजेपी के खाते में सिर्फ तीन सीटें आई हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया। केजरीवाल को औपचारिक तौर पर आप के विधायकों ने अपना नेता चुन लिया। इसके बाद केजरीवाल ने उप राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। केजरीवाल अब बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू से मिलेंगे।
वहीं, केजरीवाल को चुनौती देने वालीं बीजेपी की सीएम कैंडिडेट किरण बेदी कृष्णानगर सीट से हार गईं। किरण बेदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'बीजेपी ने मुझसे बिना एक रुपया लिए पार्टी में जगह दी। पीएम मोदी और अमित शाह ने मुझ पर अपना भरोसा जताया। मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं। मैं अपनी हार स्वीकार करती हूं। मोदी जी से उनकी उम्मीद पर खरी नहीं उतरने की वजह से माफी मांगती हूं। यह मेरी नहीं बीजेपी की हार है। केजरीवाल को बधाई देती हूं।' अपनी पार्टी की जीत से उत्साहित अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर से जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'दिल्ली की जनता ने जिस तरह का समर्थन दिया है, उससे हम डर गए हैं। आज जो कांग्रेस और बीजेपी का हाल हुआ है, वह उसके अहंकार की वजह से हुआ है। हमें अहंकार नहीं करना है। हमने अहंकार किया तो पांच साल बाद जनता सबक सिखाएगी। हमें हाथ जोड़कर लोगों की सेवा करनी है।'
LIVE UPDATES:
9.15 PM केजरीवाल कल राष्ट्रपति और गृहमंत्री से मुलाकात करेंगे।
9.00 PM केजरीवाल ने उप राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
06.48 PM उप-राज्यपाल नजीब जंग से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल
06.36 PM उप-राज्यपाल नजीब जंग से मिलने निकले अरविंद केजरीवाल। मुलाकात के दौरान पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा।
06.20 PM केजरीवाल आप के विधायक दल के नेता चुने गए।
06.015 PM आप के 67 विधायकों से मिलने दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब पहुंचे अरविंद केजरीवाल।
06.00 PM दिल्ली की सभी 70 सीटों के नतीजे घोषित। आप ने 67 और बीजेपी ने तीन सीटें जीतीं।
05.00 PM केजरीवाल ने मंगलवार शाम को पीएम और राष्ट्रपति से मिलने का वक्त मांगा।
04.45 PM आप के नवनिर्वाचित विधायकों की थोड़ी देर में बैठक।
04.40 PM अरविंद केजरीवाल गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बुधवार की सुबह 9.30 बजे मिलने जाएंगे।
04.25 PM आप ने 61 सीटें जीत ली हैं और 6 पर वह आगे है। बीजेपी के खाते में सिर्फ तीन सीटें आई हैं।
03.44 PM कांग्रेस के नेता अजय माकन, हारून युसूफ, महाबल मिश्रा, किरण वालिया और शर्मिष्ठा मुखर्जी की जमानत जब्त।
03.42 PM डीएमके नेता कनिमोझी ने कहा, आप की जीत साबित करती है कि भारत के लिए धर्मनिरपेक्षता अब भी अहम।
03.35 PM शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा-यह (आप की) लहर नहीं, सुनामी है। यह बेदी की नहीं मोदी की हार है।
03.10 PM केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान बोले-हम केजरीवाल जी को बधाई देते हैं। गरीबों को उनसे उम्मीद है।
03.07 PM बीजेपी के सांसद रामकृपाल यादव बोले, 'दिल्ली चुनाव का बिहार की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहां स्थितियां अलग हैं। आप को जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया है। बीजेपी ने हमेशा स्पष्ट बहुमत का स्वागत किया है।'
02.54 PM आप ने 52 सीटें जीतीं, 15 पर आगे। बीजेपी ने तीन सीटें जीतीं।
02.36 PM आनंद शर्मा ने कहा, मुझे उम्मीद है कि जिस तरह मोदी ने देश को निराश किया, वैसे केजरीवाल दिल्लीवालों को निराश नहीं करेगे।
02.15 PM ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज जीते। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस की उम्मीदवार शर्मिष्ठा मुखर्जी हारीं।
01.43 PM लालू प्रसाद यादव ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। बोले-बीजेपी का जनाजा निकल गया।
01.35 PM आप के दफ्तर से अरविंद केजरीवाल कौशांबी स्थित अपने घर पहुंचे।
01.32 PM सदर बाजार से कांग्रेस के नेता अजय माकन हारे।
12.50 PM बीजेपी की किरण बेदी कृष्णानगर सीट पर हारीं।
12.43 PM आप के उम्मीदवार सही राम तुगलकाबाद सीट से जीते।
12.42 PM अरविंद केजरीवाल की अगुआई में आम आदमी पार्टी की नई सरकार 14 फरवरी को शपथ लेगी।
12.38 PM बिजवासन सीट से आप उम्मीदवार कर्नल देविंदर जीते।
12.37 PM बवाना सीट से आप उम्मीदवार वेद प्रकाश जीते।
12.36 PM नई दिल्ली सीट से जीते अरविंद केजरीवाल।
12.28 PM शकूर बस्ती से आप के उम्मीदवार सत्येंद्र जैन जीते।
12.24 PM जेडीयू के नेतानीतीश कुमार ने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। मोदी का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए बोले-अब हवाबाजी से काम नहीं चलेगा, काम करना पड़ेगा। नौ महीने हो गए हैं, अब कालाधन, रोजगार, किसानों के साथ न्याय का प्रश्न हो, कहीं कोई काम नहीं दिख रहा है।
12.23 PM रोहिणी से बीजेपी के नेता विजेंदर गुप्ता जीते।
12.17 PM जनकपुरी से बीजेपी उम्मीदवार जगदीश मुखी 25 हजार वोटों के अंतर से चुनाव हारे। 12.16 PM शाम पांच बजे दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आप के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी।
12.07 PM आप के अखिलेश पति त्रिपाठी मॉडल टाउन से जीते।
12.03 PM चांदनी चौक से आप उम्मीदवार अलका लांबा जीतीं।
11.50 AM कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को जीत के लिए बधाई दी।
11.45 AM आप के दफ्तर से केजरीवाल ने जनता को संबोधित किया। दिल्ली के विकसित शहर बनाने का वादा किया।
11.36 AM थोड़ी देर में पार्टी दफ्तर से ही दिल्ली की जनता को संबोधित करेंगे आप नेता अरविंद केजरीवाल।
11.29 AM किरण बेदी के पति बृज बेदी बोले-किरण जीततीं तो उदाहरण पेश करतीं, यह हमारा बैड लक है।
11.24 AM केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, केजरीवाल को बधाई। उन्हें अब दिल्ली के विकास के बारे में सोचना चाहिए।
11.16 AM बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, हमने ऐसी हार के बारे में नहीं सोचा था।कांग्रेस का पूरा वोट आप के खाते में चला गया।
11.14 AM बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने कहा, मैं आप के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देती हूं। अब वादे पूरे करके दिखाइए।
11.00 AM कांग्रेस के नेता अजय माकन बोले-आप को बधाई देता हूं और जनादेश का सम्मान करता हूं। उन्होंने कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है।
10.52 AM दिल्ली के प्रभारी प्रभात झा ने कहा, राजनीतिक दल के नाते दिल्ली की जनता का मूड भांप नहीं पाए।
10.51 AM केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, हम आठ चुनाव लगातार जीते हैं। मैं आप को बधाई देता हूं।
10.44 AM बीजेपी की बढ़त सिर्फ चार सीटों पर सिमटी।
10.41 AM आप नेता योगेंद्र यादव ने कहा-यह 'आप' की नहीं, टोपीवालों की नहीं बल्कि आम आदमी की जीत है।
10.35 AM बीजेपी के नेता सतीश उपाध्याय ने कहा, हार के लिए पार्टी सामूहिक रूप से जिम्मेदार है।
10.17 AM प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आप' के नेता अरविंद केजरीवाल ने फोन कर बधाई दी।
10.12 AM अन्ना हजारे ने कहा है कि बीजेपी की हार के लिए किरण बेदी को दोष देना ठीक नहीं है। उनके मुताबिक यह नरेंद्र मोदी की हार है।
9.52 AM आप नेता कुमार विश्वास ने कहा, केजरीवाल की 49 दिनों की सरकार के कामकाज से खुश होकर दिल्ली की जनता ने वोट दिया। यह मोदी विरोधी वोट भी है।
9.50 AM बीजेपी की नेता किरण बेदी तीसरे राउंड में भी पीछे।
9.42 AM दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर 'प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ' के नारे लगे। 9.40 AM दिल्ली की सभी 70 सीटों के रुझान आए। आप 57, बीजेपी+11, कांग्रेस 1 और आईएनएलडी एक सीट पर आगे।
9.38 AM बल्लीमारान सीट से आप के इमरान हुसैन आगे। पहले बीजेपी आगे चल रही थी।
9.31 AM 'आप' के नेता योगेंद्र यादव ने कहा, दिल्ली में बीजेपी का विजय रथ रुका।
9.30 AM पटेल नगर सीट से आप आगे चल रही है।
9.30 AM रुझानों में बढ़त से खुश आप नेता कुमार विश्वास का नारा- दुनिया देख रही है दम, दिल्ली जीत रहे हैं हम!
9.28 AM करोलबाग से आप के विशेष राय आगे।
9.24 AM एक हजार से ज्यादा वोटों से किरण बेदी कृष्णानगर सीट से पीछे चल रही हैं।
9. 23 AM दक्षिण दिल्ली में सिर्फ कालकाजी सीट पर बीजेपी आगे।
9.19 AM लक्ष्मी नगर सीट से बीजेपी, त्रिलोकपुरी से आप आगे।
9.18 AM आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सभी प्रमुख चेहरे पीछे चल रहे हैं। इनमें विनोद कुमार बिन्नी, एमएस धीर, अशोक चौहान और शकील देहलवी शामिल हैं।
9.15 AM शकूर बस्ती से बीजेपी के एससी वत्स आगे, आप के सत्येंद्र जैन पीछे।
9.09 AM छतरपुर सीट से आप के उम्मीदवार आगे।
9.04 AM बीजेपी कीकिरण बेदी कृष्णानगर सीट से पीछे चल रही हैं।
9.01 AM दिल्ली के पटेल नगर इलाके में आप के दफ्तर के बाहर जश्न शुरू।
9.00 AM चांदनी चौक सीट से आप की अलका लांबा आगे।
8.59 AM अंबेडकर नगर सीट से आप आगे।
8.58 AM मोतीनगर सीट पर अब बीजेपी आगे। पहले आप आगे चल रही थी।
8.57 AM मोतीनगर सीट पर आप आगे। यहां बीजेपी जीतती रही है।
8.56 AM राजौरी गार्डन से आप के जरनैल सिंह आगे।
8.55 AM सीलमपुर सीट से आप आगे चल रही है। कांग्रेस के दिग्गज नेता मतीन अहमद का गढ़ रही है यह सीट।
8.54 AM मालवीय नगर से बीेजेपी आगे, पहले आप के सोमनाथ भारती आगे चल रहे थे।
8.51 AM नजफगढ़ से बीजेपी आगे।
8.50 AM गोकुलपुर सीट से आप आगे।
8.48 AM पटेल नगर से बीजेपी की कृष्णा तीरथ आगे।
8.47 AM आप केगोपाल राय बाबरपुर से आगे।
8.47 AM करावल नगर सीट से आप के कपिल मिश्रा आगे।
8.47 AM बल्लीमारान सीट से बीजेपी आगे।
8.44 AM आप केनरेश बाल्यान उत्तम नगर सीट से आगे।
8.43 AM द्वारका से आप के आदर्श शास्त्री आगे।
8.43 AM सदर बाजार से अजय माकन पीछे चल रहे हैं।
8.42 AM आरके पुरम सीट से आप की प्रमिला टोकस आगे हुईं। पहले यहां बीजेपी आगे चल रही है।
8.41 AM तुगलकाबाद सीट से आप आगे चल रही है।
8.40 AM आप के जरनैल सिंह राजौरी गार्डन सीट पर आगे।
8.39 AM मटियामहल से कांग्रेस आगे।
8.38 AM मादीपुर सीट से आप के गिरीश सोनी आगे चल रही हैं।
8.38 AM हरिनगर से बीजेपी आगे चल रही है।
8.38 AM आरके पुरम सीट से बीजेपी आगे चल रही है।
8.36 AM कांग्रेस नेता अजय माकन बोले-शुरुआती रुझान, नतीजे आने पर ही टिप्पणी करूंगा।
8.33 AM सीमापुरी सीट से आप आगे हुई। पहले बीजेपी चल रही थी आगे।
8.31 AM बवाना सीट पर आप आगे।
8.30 AM ग्रेटर कैलाश सीट से बीएसपी आगे।यहां राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी लड़ रही हैं चुनाव।
8.25 AM सीमापुरी सीट पर बीजेपी के कर्मवीर आगे।
8.23 AM ग्रेटर कैलाश सीट से आप के नेता सौरभ भारद्वाज आगे।
8.21 AM कृष्णा नगर सीट से किरण बेदी आगे।
8.20 AM नई दिल्ली सीट से आप के अरविंद केजरीवाल आगे।
8.20 AM दिल्ली कैंट से आप आगे।
8.20 AM पटपड़गंज सेमनीष सिसौदिया आगे।
8.20 AM लक्ष्मी नगर से कांग्रेस के एके वालिया आगे।
8.19 AM ओखला से कांग्रेस आगे।
8.17 AM मालवीय नगर सीट से आप के नेता सोमनाथ भारती आगे।
8.17 AM बीजेपी के नेता जगदीश मुखी जनकपुरी से आगे।
8.16 AM मंगोलपुरी सीट से आप उम्मीदवार राखी बिड़लान आगे।
8.12 AM दिल्ली की रोहिणी सीट से बीजेपी के विजेंदर गुप्ता आगे।
8.00 AM वोटों की गिनती शुरू। सबसे पहले डाक से आए मतों की गिनती हो रही है। 8.15 बजे तक पहला रुझान आने की उम्मीद।
7.55 AM अरविंद केजरीवाल गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में मौजूद अपने घर से आम आदमी पार्टी के पटेल नगर दफ्तर के लिए निकले।
7.20 AM किरण बेदी ने किया ट्वीट, मीडिया वाले सूर्योदय से पहले ही मेरे घर पर जुटे। बोलीं-जीते तो मोदी, हारीं तो बेदी।
7.00 AM दिल्ली के 14 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी।
14 फरवरी को शपथ लेेंगे केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल की अगुआई में आम आदमी पार्टी की नई सरकार 14 फरवरी को शपथ लेगी।
आम आदमी पार्टी ने औपचारिक तौर पर इस बात की पुष्टि की है।
इन्हें भी पढ़िए:

QnA: दिल्‍ली में BJP साफ, 14 महीने में मोदी की पहली हार

दिल्ली चुनाव : इन पांच कारणों से पिछड़ रही 'भाजपा' और आगे है 'आप'

मोदी का करीबी बताने वाले निर्दलीय उम्‍मीदवार की धमकी- केजरीवाल को मार डालूंगा

कार्टूनिस्‍ट की नजर से देखिए दिल्‍ली में केजरीवाल की जीत और मोदी की हार

Ctrl + Aap = Delhi, दिल्ली में सरकार का मतलब क्या?

QnA: दिल्‍ली में BJP साफ, 14 महीने में मोदी की पहली हार

जीत की खबर आने के बाद केजरीवाल का पहला भाषण: ये मेरी पत्‍नी हैं..कभी सामने नहीं आतीं

यहां फेल हो गए, मोदी के 'चाणक्‍य' अमित शाह