पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Delhi Election| Sharmistha Mukharjee Election Result

दिल्ली में हारी राष्ट्रपति की डांसर बेटी, कभी दिल्ली को कहा था रेप कैपिटल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. कांग्रेस की उम्मीदवार शर्मिष्ठा मुखर्जी हार गई हैं। ग्रेटर कैलाश से चुनाव लड़ रहीं शर्मिष्ठा को आम आदमी पार्टी के सौरभ भाराद्वाज के आगे हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। आप 67 सीटों पर या तो आगे है या जीत चुकी है। बीजेपी की बढ़त तीन सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है। इस चुनाव में कांग्रेस के 15 उम्मीदवारों की लिस्ट में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को हार मिली है।

कौन है शर्मिष्ठा मुखर्जी
शर्मिष्ठा मुखर्जी का जन्म 30 अक्टूबर 1965 में हुआ था। वे एक इंडियन क्लासिकल डांसर और कोरियोग्राफर हैं। उन्हें अपने डांस के कारण कई पुरस्कार मिल चुके हैं। शर्मिष्ठा मुखर्जी का जन्म तो कोलकाता में हुआ पर वे दिल्ली में बड़ी हुईं। उन्होंने लेडी आइविन स्कूल और सेंट स्टीफन से अपनी पढ़ाई पूरी की। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने एक बयान में दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था जिसके बाद वे चर्चा में आई थीं।

आगे की स्लाइड्स में देखिए शर्मिष्ठा मुखर्जी की फोटो।