पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Delhi Elections| AAP Candidates Posting Selfie With Signatures On Twitter

जीत का जश्न: आप के ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की ऑटोग्राफ सेल्फी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है। आप 65 सीटों पर आगे है। बीजेपी+ की बढ़त चार सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस का खाता भी खुलता नहीं दिख रहा है। एक सीट आईएनएलडी जीतती दिख रही है। दिल्ली के पूरे नतीजे आने अभी बाकी हैं, लेकिन आप के नेताओं ने जीत का जश्न शुरू कर दिया है। ट्विटर पर आप के कैंडिडेट्स ने अपनी सेल्फी के साथ ऑटोग्राफ वाली फोटो डालनी शुरू कर दी है। आप के ट्विटर अकाउंट पर एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। दिल्ली में ऐतिहासिक जीत की ओर कदम रख चुकी आम आदमी पार्टी के लिए ये मौका सेलिब्रेशन का ही है।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए आम आदमी पार्टी के ट्विटर सेल्फी सेलिब्रेशन की फोटोज-