नई दिल्ली. दिल्ली
विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी
(आप) को प्रचंड बहुमत मिला है। आप ने 60 सीटें जीत ली हैं और 7 पर वह आगे है। बीजेपी के खाते में सिर्फ तीन सीटें आई हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। नई दिल्ली सीट से अरविंद
केजरीवाल ने जीत दर्ज कर ली है। अपनी और अपनी पार्टी की जीत से उत्साहित
अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर से जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'दिल्ली ने तो कमाल कर दिया।
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में कुल छह महिला प्रत्याशी उतारी हैं। इनमें से कुछ प्रत्याशियों की संपत्ति करोड़ों में है। इनमें से एक हैं प्रमीला टोकस। 12वीं पास प्रमीला दिल्ली की सबसे अमीर महिला उम्मीदवार हैं।
प्रमीला टोकस की संपत्ति :
प्रमिला टोकस के हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 87 करोड़ 90 लाख 98 हजार 874 रुपए की संपत्ति है। हलफनामे के अनुसार प्रमिला के पति 57 करोड़ से अधिक सम्पत्ति के मालिक हैं वहीं खुद प्रमिला के पास 30 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति है। टोकस दम्पती के ऊपर 12 करोड़ 15 लाख 96 हजार 944 की देनदारी भी है। प्रमिला टोकस ने अपने हलफनामे में 3 लाख 15 हजार 278 रुपए मासिक आय बताई है।
प्रमीला दिल्ली के आर के पुरम से चुनाव जीती हैं। ये वही सीट है जहां से पिछली बार आम आदमी पार्टी की स्टार कार्यकर्ता शाजिया इल्मी ने चुनाव लड़ा था। शाजिया को इस चुनाव में बीजेपी के मुकाबले हार का सामना करना पड़ा था।
एक ग्रृहणी होने के बावजूद प्रमीला टोकस अपने पति धीरज के साथ समाज सुधार के कार्यों में हिस्सा लेती रही हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली प्रमीला टोकस गरीब लड़कियों की भी मदद करती हैं।
केवल 12 वीं तक पढ़ी
प्रमीला टोकस पार्षद भी रह चुकी हैं। उन्होंने 2012 में मुनीरका वार्ड से चुनाव लड़ा था। वे इस सीट से चुनाव जीतने वाली पहली निर्दलीय उम्मीदवार थीं। प्रमीला का जन्म दिल्ली के धनसा गांव में 4 जून 1977 में हुआ। सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में आने वाली प्रमीला केवल 12 वीं पास हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए प्रमीला टोकस के प्रचार की फोटो-