पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहली बार वोट डालने पहुंचे युवा

Delhi First time voters: देर से हुई युथ की सुबह, बूथ पर दिखा उत्साह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव इस बार भले ही एक नया ऐतिहासिक रिकार्ड को छुआ है, लेकिन शनिवार को यूथ (18 से 21 वर्ष वाला मतदाता) की सुबह कुछ देरी से शुरू हुई। पहली बार वोट डालने वाले युवा वर्ग मतदान केन्द्र पर दोपहर तक पहुंचना शुरू किए। यही हाल कमोबेश महिलाओं के साथ भी रहा। महिला मतदाता भी घरेलू कामकाज से मुक्त होने के बाद दोपहर में अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केन्द्र पहुंचीं।
ओखला औद्योगिक क्षेत्र में दोपहर एक बजे तक मात्र एक यूथ ही वोट डालने मतदान केन्द्र पर पहुंचा था। हालांकि वहीं पर दूसरे बूथ पर आने वाले जनता जीवन कैंप के युवाओं ने वोट डाला। यहां पर सुबह में 9 बजे तक डाले गए कुल 24 वोटों में एक भी यूथ शामिल नहीं था। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में वीर सावरकर स्कूल में दोपहर एक बजे तक मात्र 11 युवाओं ने वोट डाला था, जबकि 9 बजे तक एक भी यूथ वोट देने मतदान केन्द्र तक नहीं पहुंचा।
कामकाज के बाद मतदान केन्द्र पहुंची महिलाएं
दिल्ली के अधिकांश मतदान केन्द्रों पर महिलाएं देर से वोट करने निकलीं। सुबह में पुरुषों की अपेक्षा वोट देने वाली महिलाओं की संख्या बहुत कम थी। तुगलकाबाद स्थित रेलवे कॉलोनी मतदान केन्द्र पर सुबह 10 बजे तक वीपी सिंह कैंप के 101 मतदाताओं ने वोट डाला। इनमें 78 पुरुष और 23 महिलाएं थीं, जबकि दिन में साढ़े 11 बजे तक यहां पर 126 पुरुषों ने और 67 महिलाओं ने वोट डाला। इसी तरह ओखला इंडस्ट्रीयल एरिया में खोले गए मतदान केन्द्र के एक पोलिंग स्टेशन पर सुबह नौ बजे तक 24 वोट डाले गए। इनमें से 21 पुरुष मतदाता और 3 वोट महिला मतदाता शामिल थे। हालांकि दोपहर एक बजे तक इस संख्या में तेजी से उछाल आया और डाले गए कुल 290 वोटों में से 190 पुरुष और 67 महिला मतदाताओं ने वोट डाला।
ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में श्यामा प्रसाद मुखर्जी सर्वोदय विद्यालय में सीआर पार्क के मतदाताओं ने दिन में ढाई बजे तक लगभग 50 फीसदी वोट डाला। यहां डाले गए 497 वोटों में से 246 पुरुष और 119 महिलाओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया।
आगे की स्लाइड्स में देखिए वोटर्स की फोटो।
सभी फोटो- भूपिंदर सिंह