पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. एक युवक की बेदर्दी से पिटाई करने के आरोप में दिल्ली पुलिस के तीन कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है। तीनों पुलिसकर्मियों की शिनाख्त देवेंद्र कुमार, अरविंदर कुमार और सौरभ कुमार के रूप में की गई है। तीनों पुलिसकर्मियों पर एक युवक को लालकिले के समीप बेरहमी से पीटने और उसके रुपए छीनने का आरोप था। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो अपलोड किया गया था, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को पहले एक युवक को पीटते हुए दिखाया गया है। पिटाई के बाद दो पुलिसकर्मियों ने युवक के पर्स में रखे सभी रुपए भी अपने पास रख लिए। तीसरा पुलिसकर्मी बाद में आया और वह भी युवक की पिटाई करने लगा। इस बाबत दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत से संपर्क करने पर वीडियो की जांच के बाद प्रतिक्रिया देने की बात कही गई।
वीडियो देखने के बाद पुलिस मुख्यालय ने उत्तरी एवं मध्य जिला पुलिस उपायुक्त को तीनों पुलिसकर्मियों की पहचान करने का जिम्मा सौंपा। तीनों पुलिसकर्मियों की शिनाख्त होते ही मुख्यालय ने उन्हें निलंबित कर दिया।
आगे की स्लाइड में bhaskar.com में अपलोड होने के बाद छाया वीडियो...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.