पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तस्करी का केंद्र बनी दिल्ली, यहां से भेजा जाता है अन्य शहरों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त तस्कर दिल्ली को एक केंद्र के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। देश-विदेश से लाए गए मादक पदार्थ को दिल्ली के ही रास्ते अन्य शहरों में भेजा जाता है। मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त विभिन्न गिरोहों के तस्करों ने दिल्ली को अपने स्थाई ठिकाना बनाना शुरू कर दिया है।

मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने की कवायद कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शनिवार को दो हेरोइन तस्करी के दो बड़े माड्यूल का खुलासा किया। जिसके तहत एनसीबी ने दिल्ली से सटे कोंडली इलाके से एक कोल्ड स्टोरेज में छापेमारी कर 31 किलो हेरोइन जब्त कर एक अफगानी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं क्राइम ब्रांच ने लोनी रोड से 1.3 करोड़ हेरोइन जब्त कर परवेज आलम नामक शख्स को गिरफ्तार किया है।
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर रोहित शर्मा के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि कोंडली इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज में भारी तादाद में हेरोइन मौजूद है। छापेमारी के दौरान इस कोल्ड स्टोरेज से चार लड़की के बॉक्स में रखी गई 31 किलो हेरोइन जब्त की गई। हेरोइन को किसमिस के बीच छिपाकर रखा गया था। हेरोइन के पैकेट को कार्बन पेपर और पॉलीथिन में पैक किया गया था। जिससे स्कैनिंग के दौरान हेरोइन का पता न लगाया जा सके।

जब्त की गई हेरोइन को इस कोल्ड स्टोरेज से दिल्ली की खारी बावली मेवा मंडी में भेजा जाना था। एनसीबी ने हेरोइन की तस्करी के आरोप में कंधार (अफगानिस्तान) मूल के बाज मोहम्मद और जयपुर के दिलीप रामधनी व किशोर खत्री को गिरफ्तार किया है। उधर, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी परवेज आलम को गिरफ्तार कर 1.5 करोड़ की हेरोइन जब्त की है। परवेज उत्तर प्रदेश के बरेली से हेरोइन को खरीदकर दिल्ली आया था। उसने हेरोइन के असर को बढ़ाने के लिए इसमें अन्य दवाएं भी मिलाई थी।