पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Delhi University, DU, New Delhi, Students

Delhi University:अब स्टूडेंट्स उठा सकेंगे ऑनलाइन क्लासेस का मजा!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.डीयू में चार वर्षीय स्नातक कोर्स को लागू करने के साथ ही कॉलेज और कैंपस में इंटरनेट स्पीड को चार एमबीपीएस से बढ़ाकर एक जीबीपीएस किया जा रहा है। इसके लिए एमटीएनएल और एसटीपीआई के अधिकारियों के साथ डीयू प्रशासन की बैठक हुई। इसमें यह तय किया गया कि डीयू में करीब 137 प्वाइंटों पर एक जीबीपीएस इंटरनेट स्पीड के साथ पढ़ाई के तरीके को वाई-फाई कनेक्टिविटी से जोड़ा जाए ताकि छात्रों को सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ई-क्लासेस का लाभ मिले।
डीयू के कुलपति प्रो. दिनेश सिंह ने भास्कर को बताया कि कोर्सेज को रिफॉर्म करने के साथ यह जरूरी है कि यहां छात्रों को बाजार की मांग के अनुरूप पढ़ाई की सुख सुविधाएं मिलें। इसके लिए बेहतर अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंटरनेट की हाई क्लास उपलब्धता, नई सेवाओं से परिचय के साथ छात्र और प्राध्यापकों के बीच कम्युनिकेशन का बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए यह सब किया जा रहा है।
कितना खर्च आयेगा इस प्रोजेक्ट पर जानिए आगे की स्लाइड्स में......