पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय जापानी रोबोटिक कैट कार्टून कैरेक्टर डोरेमोन अब दिल्ली में बच्चों का दिल बहलाने खुद आ गया है। खास बात यह है कि डोरेमोन यहां अकेला नहीं आया बल्कि अपने साथ लाया है खूब मजा और रोमांच।
डीएलएफ प्लेस, साकेत में डोरेमोन के साथ बच्चे एक अनोखी जंगल सफारी का खूब मजा लेते हुए मस्ती कर सकेंगे। यहां मॉल में बकायदा जंगल थीम एक पूरा सेटअप तैयार किया गया है, जिसमें डोरेमोन आईलैंड, डोरेमोन ट्रायबल हट, डोरेमोन एयरशिप और डोरेमोन बोट बनाया गया है। यह थीम डोरेमोन की आगामी 24 मई को रिलीज होने वाली एक फिल्म पर आधारित है।
इस संबंध में मॉल प्रबंधन की उपाध्यक्ष बेनू सहगल कहती हैं, बच्चों और उनके माता-पिता के लिए गर्मियों की छुट्टियों का मतलब है पूरी आजादी और खूब मनोरंजन। डोरेमोन बच्चों के बीच एक बेहद लोकप्रिय कार्टून चरित्र है, लिहाजा इस बार सोचा गया कि क्यों न बच्चों को उनके फेवरेट कार्टून कैरेक्टर के साथ मजा करने का मौका दिया जाए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.