नई दिल्ली.राजधानी में रविवार रात हुई बूंदाबांदी और पहाड़ों से चलने वाली हवा का असर सोमवार को देखने को मिला। इसकी वजह से सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की गिरावट आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
बता दें कि पिछले सप्ताह तापमान 43 और 27 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि मंगलवार को यहां का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और यह स्थिति अगले तीन दिनों तक रहेगी। जिस वजह से लू चलने की भी संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार रात दिल्ली के नजफगढ़ में सबसे ज्यादा दो मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि पालम में 1.1, पीतमपुरा में 1 मिमी बारिश हुई। आया नगर में 8 और लोधी रोड में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई।