पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीयू में अभी दो और कटऑफ होंगे जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए खुशी की बात यह है कि अभी डीयू दाखिले के लिए दो कटऑफ लिस्ट और जारी करेगा। डीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. जेएम खुराना ने बताया कि डीयू की नौवीं कटऑफ लिस्ट 27 जुलाई को जारी होगी, जिसमें 27 से 29 जुलाई तक दाखिले होंगे। वहीं, दसवीं कटऑफ लिस्ट 30 जुलाई को जारी होगी।

इसके दायरे में आने वाले छात्रों को 31 जुलाई तक कॉलेजों में दाखिले मिलेंगे। प्रो. खुराना ने कहा कि डीयू के अलावा भी कई विश्वविद्यालयों के विभिन्न कोर्सेज में छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया हुआ था। अब आईपीयू, डीटीयू और मेडिकल की काउंसलिंग होने के चलते कई कॉलेजों के कोर्सेज में दाखिले रद्द हुए हैं। हालांकि खाली हुई सीटों की संख्या ज्यादा नहीं है फिर भी दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए यह एक स्वर्णिम अवसर है। छात्र डीयू की वेबसाइट पर कट ऑफ देखें और नंबर आने पर अविलंब दाखिले के लिए कॉलेज पहुंचे। साथ में सभी प्रमाण पत्र और उनकी फोटोकॉपी ले जाना न भूलें।