पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

DU: नॉर्थ कैंपस में 13 मई से ओपन डेज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. चार वर्षीय स्नातक कोर्स में दाखिला प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के लिए डीयू के डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय की ओर से नॉर्थ कैंपस में 13 मई से ओपन डेज शुरू हो रहे हैं। इसमें अभिभावकों और छात्रों को ओरिएंटेशन के तहत दाखिला और नए कोर्स में क्रेडिट और वेटेज की जानकारी दी जाएगी। यह ओपन डेज 13 व 14 मई को नॉर्थ कैंपस के कांफ्रेंस सेंटर में ओपन डेज सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा।
इसमें अभिभावकों और छात्रों के प्रश्नों के जवाब भी दिए जाएंगे। डीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. जेएम खुराना ने शुक्रवार को बताया कि शुरुआत में नॉर्थ कैंपस में दो दिवसीय ओपन डेज होंगे, उसके बाद साउथ कैंपस में भी इस तरह के ओरिएंटेशन सेशन कार्यक्रम होंगे।
डीयू में पांच जून से दाखिला आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। पहली बार चार वर्षीय स्नातक कोर्स शुरू होने के चलते दाखिला प्रक्रिया में किस प्रकार के बदलाव हुए हैं। इसकी देने के लिए पहले से ही ओपन डेज का आयोजन किया जा रहा है।
खास बात यह भी है कि यूनिवर्सिटी ने छात्रों को दी जाने वाली डिग्री का नाम बदलने का फैसला टाल दिया है। अब छात्रों को बेक्युलरेट डिग्री नहीं बल्कि बेचलर की ही डिग्री मिलेगी। चार साल के स्नातक कोर्स में दो साल की पढ़ाई पूर करने वाले छात्र को दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स की डिग्री, तीन साल की पढ़ाई करने वाले छात्र को बेचलर डिग्री और चार वर्षीय कोर्स पूरा करने वाले छात्र को बैचलर विद ऑनर्स की डिग्री दी जाएगी।