पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • DU's Open Days, Delhi University, New Delhi, Education

डीयू का ओपनडेज आज से, छात्र और अभिभावक पूछेंगे सवाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.डीयू में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में दाखिला प्रक्रिया की जानकारी के लिए डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) सोमवार से दिवसीय ओपन डेज का आयोजन कर रहा है। इसमें अभिभावकों और छात्रों को ओरिएंटेशन के तहत दाखिला संबंधी और चार वर्षीय स्नातक कोर्स में क्रेडिट और वेटेज की जानकारी दी जाएगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि किस प्रकार से चार वर्षीय कोर्स में तीन एग्जिट ऑप्शन हैं।
डीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. जेएम खुराना ने बताया कि नॉर्थ कैंपस के कॉन्फ्रेंस सेंटर में 13 और 14 मई को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक ओपन डेज आयोजित किए जाएंगे। दरअसल डीयू में पांच जून से दाखिला आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। पहली बार चार वर्षीय स्नातक कोर्स शुरू होने के चलते दाखिला प्रक्रिया में किस प्रकार के बदलाव हुए हैं। इसकी जानकारी अभिभावक और छात्रों को देने के लिए पहले से ही ओपन डेज का आयोजन किया जा रहा है।
चार साल के स्नातक कोर्स में दो साल की पढ़ाई पूर करने वाले छात्र को दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स की डिग्री, तीन साल की पढ़ाई करने वाले छात्र को बेचलर डिग्री और चार वर्षीय कोर्स पूरा करने वाले छात्र को बेचलर विद ऑनर्स की डिग्री दी जाएगी।