पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • EDMC, Old Age Pensions, Bank Accounts, New Delhi, Capital

EDMC : वृद्धावस्था पेंशन अब सीधे बैंक अकाउंट में पहुंचेगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.वृद्धावस्था पेंशन के बंटवारे में विभागीय कर्मचारियों व पार्षदों की सांठ-गांठ की शिकायतों के बाद अब ईडीएमसी ने ईसीएस के जरिए सीधे बैंक अकांउट में इसका भुगतान करने का फैसला किया है। ईसीएस में तकनीकी खामियों के कारण पेंशन धारकों को इसके लिए अभी छह महीने तक इंतजार करना पड़ेगा।
ईडीएमसी के कमिश्नर कुमार स्वामी ने सदन की बैठक में यह जानकारी देते हुए बताया कि निगम के 64 वार्डो में पेंशन के मद में करीब 50 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। ईडीएमसी द्वारा पेंशन के लिए 700 लोगों को नए फॉर्म भरने, बैंक अकांउट खुलवाने का आदेश दिए जाने को निर्दलीय सदस्य बहन प्रीती, भाजपा के जितेंदर सिंह शंटी ने तुगलकी फरमान बताया। इसके अलावा पक्ष व विपक्ष के सदस्यों ने बैंक अकांउट की शर्तो में सुधार कर पेंशनधारी के परिजनों के साथ ज्वाइंट अकांउट करने की मांग की।
एक पार्षद ने पेंशन की राशि एक हजार से बढ़ाकर 1500 रुपए करने की भी मांग की। महापौर रामनारायण दुबे ने निगम आयुक्त को पेंशन योजना की लाभ अधिक से अधिक लोगों को पहुंचाने के बैंक अकांउट व अन्य शर्तो में सुधार करने के निर्देश दिए।