नई दिल्ली। रियल्टी शो एमटीवी रोडीज एक्स 2 की जज ईशा देओल शनिवार को नए रोडीज की तलाश में नई दिल्ली पहुंची। ईशा रोडीज के नए सीजन में ओलिंपिक मेडलिस्ट विजेंदर सिंह और अभिनेता करन कुंद्रा जज की भूमिका में नजर आएंगी। शो को होस्ट हर बार की तरह रनविजय करेंगे।
हेमा ने किया ट्वीट
शनिवार को ईशा रोडीज के रंग में रंगी नजर आईं। टोटल ब्लैक आउटफिट में वो काफी
खूबसूरत दिख रही थीं। ईशा की इन फोटोज को उनकी मां और सांसद हेमा ने भी अपने
ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। हेमा ने ट्वीट किया कि वो ईशा के इस शो के जरिए टीवी डेेब्यू को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
राम और रघु नहीं नजर आएंगे
पिछले 11 साल से शो में जज की भूमिका निभा रहे रघु और राजीव राम भाइयों को इस बार इन तीन सेलेब्स से रिप्लेश कर दिया गया है। दिल्ली में रविवार को भी ऑडिशन होंगे। ऑडिशन के पहले दिन ग्रुप डिस्कशन हुआ। आज वन-ऑन-वन ऑडिशंस आयोजित होंगे।