नई दिल्ली. रविवार के दिन दिल्ली में फन रन कार रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत तिवोली पार्क से की गई। इस कार्यक्रम में राइडर्स ने पूरे परिवार के साथ हिस्सा लिया। रैली से पहले सभी ने अपनी कार को पूरी तरह सजाया और खूब डांस भी किया। इसके बाद सभी अपनी-अपनी गाड़ियों में सवार होकर दिल्ली की सड़कों पर निकल गए। रैली में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। ये रैली खास तौर पर एक ब्रांड की गाड़ी मालिकों के लिए रखी गई थी। इस कार्यक्रम में सांसद विजय गोयल बतौर मुख्य अतिथी मौजूद रहे। उन्होंने ही कार रैली को झंडा दिखा इसकी शुरुआत की।
रैली का मकसद दिल्ली की सड़कों पर सेफ ड्राइविंग को प्रमोट करना था। 65 किलोमीटर की इस रैली में तकरीबन 100 कारों ने हिस्सा लिया। रैली के दौरान लोगों ने अलग-अलग जगह बने चेक पॉइन्ट क्लियर किए। उन्हे आगे बढ़ने के लिए कई तरह की पहेलियां सुलझा नी पड़ी।
आगे की स्लाइडस् में देखिए इवेंट की तस्वीरें।
सभी फोटो- भूपिंदर सिंह