पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चलते-फिरते फाइव स्टार होटल से कम नहीं हैं ये ट्रेने, एक टिकट लाखों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(महाराजा एक्सप्रेस लग्ज़री ट्रेन)
नई दिल्ली/जयपुर/औरंगाबाद. सितंबर आने के साथ ही देश की लग्ज़री ट्रेनें चल पड़ी हैं। दुनिया में टॉप-टेन ट्रेनों में शुमार पैलेस ऑन व्हील्स, डेक्कन ऑडिसी, गोल्डन चैरिएट, महाराजा एक्सप्रेस और रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स के ज्यादातर पैसेंजर विदेशी सैलानी ही हैं। पैलेस ऑन व्हील्स के प्रेसिडेंट सुईट में आठ दिन का सफर सबसे खर्चीला है, 14 लाख रुपए से ज्यादा चुकाने पड़ते हैं एक व्यक्ति को। 1982 में चली देश की सबसे पुरानी लक्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स की ख्याति किसी चलते-फिरते फाइव स्टार होटल की है। जो राजस्थान के राजसी ठाठ को अपने में समेटे है। हर सैलून में कालीन। स्पा, जिम, ब्यूटी पार्लर, रेस्टोरेंट एवं बार भी हैं। हर यात्री काे निजी खिदमतगार भी। भारतीय के अलावा चाइनीज, कांटिनेंटल और यूरोपियन भोजन। हर स्टॉपेज पर यात्रियों के उतरने के लिए रेड कारपेट बिछाया जाता है।

महाराजा एक्सप्रेस देश की सबसे नई लग्ज़री ट्रेन है। यूरोप में चलने वाली दुनिया की सबसे नामी लक्ज़री ट्रेन ओरिएंट एक्सप्रेस के जवाब के रूप में पेश करते हुए 2010 में इसे हरी झंडी दिखाई गई थी। 84 टूरिस्टों की क्षमता वाली इस ट्रेन में एक प्रेसिडेंशियल सुइट, दो रेस्त्रां, एक बार और एक शॉपिंग जोन भी है।
महाराजा एक्सप्रेस लग्ज़री ट्रेनों में सबसे नई
रूट: पांच ऑप्शंस हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान के प्रमुख एेतिहासिक पर्यटन स्थलों के अलावा आगरा की यात्रा भी। इस साल महाराजा एक्सप्रेस अक्टूबर से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
पीक सीज़न : त्योहार के अलावा यह ट्रेन पूरे समय 30-40 प्रतिशत ही बुक रहती है।
टिकट- 3850 डॉलर (2.31 लाख रु.) से शुरू
आगे की स्लाइड में पढ़िए गोल्डन चैरिएट के बारे में।