- Hindi News
- मां गई थी काम पर, झूले से गिरी पांच साल की बच्ची, मौत
मां गई थी काम पर, झूले से गिरी पांच साल की बच्ची, मौत
नई दिल्ली । पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में झूले से गिरकर एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्ची की शिनाख्त रीना के रूप में की है। पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम रीना मोती नगर स्थित एक एमसीडी के पार्क में झूला झूल रही थी। इसी दौरान वह झूले से गिर गई। जिसके चलते उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के समय रीना की मां ममता काउंसलर सुरेंद्र कौर के घर में काम कर रही थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ममता बच्ची को लेकर समीप के अस्पताल पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।