पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एससी-एसटी कोष से जुड़ी गुम फाइल पर जवाब दें एलजी: भाजपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और सांसद उदित राज ने संवाददाता सम्मेलन कर उप-राज्यपाल नजीब जंग से पूछा है कि कांग्रेस शासन में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कोष के 725 करोड़ रुपए राष्ट्रमंडल खेल के दौरान विकास पर खर्च किए गए। इससे संबंधित फाइल भी गुम हो गई है। भाजपा ने पूछा है कि वह फाइल कहां है? इसे किसने गुम किया? भाजपा ने कहा है कि एससी-एसटी कोष के 724 करोड़ रुपए राष्ट्रमंडल खेलों में खर्च कर दिए जाने से संबंधित फाइल गुम होने जाने की जवाबदेही उप-राज्यपाल नजीब जंग की है इसलिए उनसे इसका जवाब मांगा जाना चाहिए तथा पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराई जानी चाहिए।
दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर कांग्रेस की बी टीम होने का अारोप लगाते हुए कहा कि 49 दिन की सरकार में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस द्वारा राष्ट्रमंडल खेल में एससी-एसटी फंड के 725 करोड़ रुपए को विकास कार्यों में खर्च करने के मामले में क्यों नहीं कार्रवाई की? उस फाइल को केंद्र सरकार के हवाले क्यों नहीं किया गया?
उपाध्याय ने कहा कि गृह मंत्रालय द्वारा पूर्व मुख्यसचिव एसके श्रीवास्तव को कई बार पत्र लिखकर इस फाइल के बारे में पूछा जा चुका है लेकिन यह फाइल कहां है इसकी किसी को जानकारी नहीं है।

उपाध्याय और उदित राज ने आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा कांग्रेस पर आरोप लगाया कि यह फाइल उनकी मिलीभगत से गुम हुई है। केजरीवाल को दिल्ली की जनता को यह जवाब भी देना होगा कि उनकी सरकार के 49 दिन के भीतर इस मामले की फाइल को क्यों दबाया गया। कहा कि आप और कांग्रेस में सांठगांठ है। पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ओर उनके पुत्र संदीप दीक्षित की केजरीवाल से घनिष्ठता किसी से छिपी नहीं है।