पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Goel 's New Team, BJP, New Delhi, BJP Delhi. News

गोयल की नई टीम से भाजपा में असंतोष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल द्वारा पदभार ग्रहण करने के तीन माह बाद जिस तरह से नई टीम का गठन किया गया है उससे पार्टी में भारी असंतोष फैल गया है। इस टीम में कई कद्दावर नेताओं के नाम नदारद हैं तो दागी एवं गुमनाम नेताओं के नाम शामिल हैं। दिल्ली के प्रभारी एम वेंकैया नायडू भी गोयल के निर्णय से हतप्रभ हैं।
नायडू ने तो स्पष्ट कह दिया है कि उनसे टीम के गठन पर कोई सलाह मशविरा नहीं लिया गया है। इस बाबत पार्टी के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर तक के कई नेताओं ने गोयल से ईमेल के जरिए अपनी नाराजगी जताई है। इसकी प्रति भास्कर के पास मौजूद है।
नई टीम में विजय जॉली, प्रवेश वर्मा, हरीश खुराना, विशाखा सैलानी एवं आरपी सिंह सहित कई पुराने नेताओं के नाम नहीं हैं। वहीं टीम में शामिल दागी छवि वाले कुलवंत राणा, नरेन्द्र बिंदल सहित जिन 43 लोगों को जगह दी गई है उनमें थिएटर आर्टिस्ट आमिर रजा हुसैन, शिक्षाविद् महेंद्र सिंह, विजय शर्मा मैथाली एवं अमरजीत कौर हैं। इनका नाम पार्टी के कार्यकर्ता तो दूर नेता भी पहली बार नाम सुन रहे हैं।
'नई टीम के गठन पर हमें प्रदेश कार्यालय द्वारा लिस्ट नहीं दिखाई गई, न ही हमसे कोई सलाह ली गई है। टीम में शामिल बहुत से लोगों को मैं दिल्ली का प्रभारी होने के बाद भी नहीं जानता। यह असंतुलित टीम है।'
वेंकैया नायडू, दिल्ली प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता
'केंद्र के नेताओं के आर्शीर्वाद व दिल्ली भाजपा के कड़े संघर्ष के बाद आज हम उस स्थिति पर पहुंच चुके थे कि 15 साल बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भाजपा का कार्यकर्ता राज करे। प्रदेश अध्यक्ष की टीम गठन के मैकेनिज्म व समीकरण पर राष्ट्रीय नेता और कार्यकर्ता भ्रम की स्थिति में हैं।'
विजय जॉली, पूर्व विधायक भाजपा
'नई टीम का गठन प्रदेश अध्यक्ष का प्राइवेट फैसला है कि उन्हें किसका चेहरा पसंद है किसका नहीं। यह टीम विधानसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री के कुर्सी पर बैठा पाएगी या नहीं यह प्रदेश अध्यक्ष से पूछिए।'
प्रवेश वर्मा, पूर्व महासचिव, भाजपा दिल्ली प्रदेश