पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gold Marauding Gang Was Caught Tire Puncture

आठ किलो सोना लूटने वाला टायर पंक्चर गिरोह पकड़ा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में तीन दिन पहले मुजफ्फरनगर के कारोबारी के वाहन का टायर पंक्चर कर सवा दो करोड़ रुपए का आठ किलो सोना गायब करने वाले गिरोह को दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया है। स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने सन्नी, अनिल, दयाल, विष्णु, भोला, नरेश समेत एक नाबालिग आरोपी को दबोचते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई सेंट्रो कार, बाइक समेत उनके कब्जे से आठ किलो सोना बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला 16 सितंबर का है। मुजफ्फरनगर के सोने के कारोबारी मनीष जैन किराए की एस्टिलो कार में आठ किलो सोना लेकर चांदनी चौक सर्राफा बाजार से जेवर खरीदने के लिए आ रहे थे, तभी शाहदरा फ्लाईओवर पर टायर पंक्चर गिरोह ने उनके वाहन का टायर को पंक्चर कर दिया।
सीलमपुर में फ्लाइओवर के नीचे चालक टायर पंक्चर ठीक करने लगा। मनीष जैन कार से उतरकर पेशाब करने चले गए। उनका नौकर भी चालक की मदद के लिए कार से नीचे उतर गया। इसी बीच मौका पाकर कार की खिड़की से सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गया। जैन जब कार में आए तो कार में बैग नहीं पाकर थाना सीलमपुर में घटना की सूचना दी, मगर पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद हाथ खड़े कर दिए। दिल्ली पुलिस आयुक्त बस्सी को जानकारी होने पर उन्होंने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर मामले को हल करने का आदेश दिया।
टास्क फोर्स ने दो साल में 150 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके गिरोह को दो दिन में ही धर दबोचा। पुलिस इस मामले में आरोपियों काे रिमांड पर लेकर यह पता लगा रही है कि इन आरोपियों ने अभी तक कितनी वारदात को अंजाम दिया है।