पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिल्ली में लॉन्च हुआ गूगल का एंड्रॉयड वन, देखिए इवेंट की तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. गूगल का ‘एंड्रॉयड वन’ प्रोजेक्ट का सफर सोमवार को भारत से शुरू हो गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया गया। गूगल के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट सुंदर पिचाई ने इसे लॉन्च किया। ‘एंड्रॉयड वन' प्रोजेक्ट के पहले चरण में माइक्रोमैक्स का कैनवास ए-1, स्पाइस का ड्रीम यूएनओ और कार्बन का स्पार्कल स्मार्टफोन लॉन्च हुआ। इन्हें फ्लिपकार्ट, स्नैप‌डील और अमेजन से खरीदा जा सकता है। कीमत 6399 रुपए रखी गई है।
एंड्रॉयड वन के लिए गूगल के पैमाने
प्रोजेक्ट से जुड़ने वाली कंपनी कोई भी हो उसे गूगल के मानकों पर ही स्मार्टफोन बनाना होगा। यह मानक इस तरह हैं।
यह सेवाएं भी मिलेंगी
फिलहाल एयरटेल के साथ करार हुआ है। बिना डाटा प्लान अपडेट व एप डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। बिना इंटरनेट एप से गाने और यूट्यूब चला सकेंगे। एंड्रॉयड एल ओएस सबसे पहले एंड्रॉयड वन के लिए जारी होगा।
एंड्रॉयड वन का फायदा
सस्ते फोनों में कंपनियां ओरिजनल एंड्रॉयड में बदलाव कर अपना ओएस बनाती हैं। यूजर को हर फीचर का फायदा नहीं मिलता। गूगल का भी इस ओएस पर कंट्रोल नहीं रह जाता। एंड्रॉयड वन में कंपनियां कोई बदलाव नहीं कर पाएंगी। यूजर को गूगल से जारी हर अपडेट व फीचर सीधे मिलेंगे।
स्क्रीन: 4.5 इंच
ओएस: किटकैट 4.4
प्रोसेसर/ रैम : 1.3 गीगा हर्ट्ज, 1 जीबी
कैमरा: मेन-5 एमपी, फ्रंट-2 एमपी
स्टोरेज : 4 जीबी इंटरनल 32 जीबी एक्सपेंडेबल
बैटरी : 1700 एमएएच
आगे की स्लाइड्स में देखिए इवेंट की तस्वीरें।