ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने पंखे से लटककर बीती रात आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना कासना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शिवेन्द्र (40) ग्रेटर नोएडा के एडब्लूएचओ काॅलोनी में परिवार सहित रहते थे। दो दिन पूर्व उनकी पत्नी अपनी बहन की शादी में मायके चली गई थी।
बुधवार देर रात प्रोफेसर ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची थाना कासना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस को शक है कि प्रोफेसर ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या किया है।