नई दिल्ली.अदालत ने पांच वर्षीय गुड़िया से सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोनों आरोपियों को 23 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय गर्ग ने 22 वर्षीय मनोज शाह और 19 वर्षीय प्रदीप की हिरासत बढ़ा दी।
दोनों को न्यायिक हिरासत अवधि खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मामले में सबूत जुटाने एवं प्रदीप से आमना सामना कराने के लिए मनोज की हिरासत हासिल की थी। पुलिस ने अदालत को यह भी बताया था कि पूछताछ के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर में 15 अप्रैल को बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई थी।
इस मामले में मनोज एवं प्रदीप मुख्य आरोपी हैं। आरोपी और पीड़िता एक ही मकान में रहते थे। मनोज ने लड़की से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर मारने की कोशिश की थी।