पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों को पेट्रोल-डीजल बेचने पर लगे रोक: डॉ. हर्षवर्धन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने वालो को पेट्रोल-डीजल बेचने पर पाबंदी लगाने की मांग की है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिख कर हेलमेट नहीं लगाने वालों के खिलाफ भी इसी तरह की पाबंदी लगाने का सुझाव दिया है। सड़क परिवहन मंत्रालय की ओर से तैयार हो रहे नए सड़क सुरक्षा कानून के लिए इसी तरह से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लगभग 18 सुझाव शामिल करने का अनुरोध किया है। बताते चलें कि एनडीए सरकार की ओर से बनाए जा रहे नए सड़क सुरक्षा कानून में लाल-बत्ती कूदने के लिए पांच हजार तक और शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ 50,000 तक जुर्माना लगाने जैसे कड़े प्रावधान पहले ही शामिल किए जा चुके हैं।
डॉ. हर्षवर्धन के अनुसार ज्यादातर लोग सड़क के नियमों को अनदेखी करते हैं और साथ ही सिर्फ मामूली जुर्माना देकर बच जाते हैं। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को भेजे गए पत्र में सुझाया है कि बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी चलाने वालों और हेलमेट लगाए बगैर दो-पहिया चलाने वालो को किसी भी पेट्रोल पंप में डीजल और पेट्रोल नहीं बेचने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
डॉ. हर्षवर्धन ने आगे सुझाया है कि कमर्शियल गाड़ी चलाने वालों पर खास ध्यान देने की जरूरत है। मसलन, इन गाडिय़ों के ड्राइवरों का समय-समय पर स्वास्थ्य जांच होनी चाहिए। इसके अलावा इनके मानसिक सेहत की जांच जरूरी है। दुर्घटना से बचाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने सुझाव दिया है कि लंबे रूट में गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों को पूरी नींद की व्यवस्था बेहद जरूरी है। इसके लिए भी नए प्रस्तावित कानून में कुछ उपाय करने की जरूरत है।