पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Haunted, Horrible, Horror,Ghost, New Delhi, Khooni Darwaja,

इन पांच जगहों पर जाने से पहले कांप उठती है लोगों की रूह!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. कहते हैं दिल्ली दिल वालों का शहर है, यहां जो भी एक बार आता है वह यहीं का होकर रह जाता है।यमुना नदी के किनारे बसा यह शहर यूं तो भारत की राजधानी है और अपने दामन में इतिहास की कई कडवी-मीठी यादों को समेटे हुए है।
इस शहर ने मुग़ल बादशाह शहंशाह जलालुद्दीन अकबर के बढ़ते हुए शौर्य को देखा है तो वहीं अपने ही बेटे भारत के वीर सपूत पृथ्वीराज चौहान को अपने ही लोगों के षड़यंत्र का शिकार होते देखा है।वैसे तो दिल्ली में ऐसे कई स्थान है जो अपने समय के इतिहास को स्वयं ही स्पष्ट कर रहे हैं लेकिन इतिहास के इस प्रसिद्ध शहर के कुछ स्थान ऐसे भी हैं जहां जाने के नाम से ही लोगों की रूह कांप उठती है।
आज हम आपको अपनी विशेष प्रस्तुति में बताते है दिल्ली के ऐसे ही कुछ स्थानों के बारे में जो दूर से तो बड़े ही खूबसूरत नजर आते हैं लेकिन जिनके बारे में कहा जाता है कि वहां भूत-प्रेत निवास करते हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए उन पांच जगहों के बारे में जहां जाने से पहले दिल में बैठ जाता है खौफ....