पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सस्ते एचडी फोन से आ सकती है ई-प्रशासन में तेजी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली। सस्ते एचडी स्मार्ट फोन से सरकार की ई-प्रशासन योजना को गति मिल सकती है। हालांकि इसके लिए सरकार को कुछ और कदम उठाने की जरूरत है। खासकर एक ही जगह पर फोन उत्पादन के सभी उपकरण-सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना और विभिन्न तरह के टैक्स छूट देना इसमें शामिल है। यह कहना है जेन मोबाइल के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपेश गुप्ता का। वह दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल की ओर से 2-3 हजार रुपए में स्मार्ट फोन देने पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

दीपेश गुप्ता ने कहा कि इसी दिशा में कदम उठाते हुए जेन मोबाइल ने 11 हजार रुपए में सभी नवीनतम फीचरयुक्त एचडी फोन बनाया है। मल्टीनेशन कंपनी के ऐसे फोन इससे 5 हजार अधिक राशि पर है। इसके अलावा 4 हजार रुपए से शुरू होने वाले हाई-डेफिनेशन फोन भी जेन बना रहा है। दीपेश गुप्ता ने कहा कि 2-3 हजार रुपए के स्मार्ट फोन बनाए जा सकते हैं। लेकिन सरकार की ओर से कुछ टैक्स व सुविधाओं की घोषणा की जरूरत है। ऐसा होने पर उनकी कंपनी यहां उत्पादन पर भी विचार करेगी।