पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • High Profile Candidates Of Delhi Assembly Elections 2015

तीरथ से लेकर भारती तक, दिल्ली के दिग्गजों में कौन हारा कौन जीता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। तमाम दावों को दरकिनार करते हुए अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव जीत लिया है। चुनाव के जो नतीजे मिले हैं, उसके मुताबिक़ कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। dainikbhaskar.com दिल्ली चुनाव नतीजों की सबसे तेज और सटीक जानकारी दे रहा है। आइए जानते हैं परिणामों में दिग्गजों का कैसा रहा हाल...

राखी बिड़ला (आप) : 27 वर्षीय राखी जनसंपर्क विषय से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मंगोलपुरी में रहती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में राखी ने 4 बार के विधायक और दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान को हराया था। वह 26 साल की उम्र में दिल्ली की सबसे युवा मंत्री रह चुकी हैं। इस बार उत्तर-पश्चिम दिल्ली की मंगोलपुरी सीट से आप की उम्मीदवार राखी का मुकाबला राजकुमार चौहान (कांग्रेस) और भाजपा के सुरजीत कुमार से था। राखी ने ये सीट कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर 22, 699 वोट से जीत लिया।

सोम दत्त (आप) : 37 वर्षीय सोम दत्त सिर्फ बीए पास हैं और 2013 में सदर बाजार से जीत चुके हैं। इन पर कोई भी क्रिमिनल केस दर्ज नहीं है। सोमदत्त ने उत्तरी दिल्ली की इस सीट को जीत लिया है। उन्हें कुल 67507 वोट मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा के प्रवीण कुमार जैन रहे, जिन्हें 33192 वोट मिले। कांग्रेस के अजय माकन तीसरे स्थान पर रहे, इन्हें 16331 वोट मिले।

कृष्णा तीरथ (भाजपा) : कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं 59 वर्षीय कृष्णा तीरथ दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएड पास हैं। तीरथ 1984 से 2004 तक विधायक और दिल्ली की डिप्टी स्पीकर रह चुकी हैं। वह केंद्र में मंत्री भी रह चुकी हैं।

पटेलनगर : इस सीट से आप के हजारी लाल चौहान जीते, इन्हें कुल 68868 वोट मिले। 66 वर्षीय चौहान सिर्फ 8वीं पास हैं और इनका मुख्य पेशा बिजनेस और सोशल सर्विस है। भाजपा की उम्मीदवार कृष्णा तीरथ यहां से दूसरे नंबर पर रहीं, उन्हें सिर्फ 34230 वोट मिले।
आगे की स्लाइड में पढ़ें अन्य कैंडिडेट्स का कैसा रहा प्रदर्शन...