मालिक ने बनाया था कमाई का जरिया
उसके मालिक ने राजू को अपनी कमाई का जरिया बनाया था। उसे तरह-तरह के करतब सिखाए गए थे। इन्हें लोगों को दिखाकर वह पैसे वसूलता था। उसे कभी-कभी लोग शादी या जन्मदिन के मौके पर मनोरंजन के लिए भी बुलाते थे।
जंगल में मिला था राजू
राजू को जंगल में जख्मी हालत में पाया गया था। माना जा रहा है कि वह अपनी मां से बिछड़ गया था। रास्ता भटक कर वह आगरा के एक गांव में आ गया था। एक गांववाले ने उसे पकड़ लिया। उसने कुछ दिन तक उसकी देखभाल की। इसके बाद एक व्यक्ति को बेच दिया। अब तक उसे 27 बार बेचा और खरीदा जा चुका है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें।