पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Human Trafficking, Indonesia, Singapur, Country,New Delhi

पहले टूरिस्ट वीजा पर ले जाते है इंडोनेशिया, फिर दूसरे देशों में कर देते हैं सप्लाई!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.फर्जी दस्तावेज पर विदेश जाने की तमाम कोशिशों पर लगाम लगाने के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती के बाद मानव तस्करों ने तस्करी के लिए नया रास्ता खोज निकाला है। तस्कर इन लोगों को पहले टूरिस्ट वीजा पर इंडोनेशिया लेकर जाते हैं। इंडोनेशिया से इन लोगों को सिंगापुर के रास्ते विभिन्न देशों को भेज दिया जाता है।
एयरपोर्ट पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पहला मामला इंडोनेशिया और सिंगापुर के रास्ते विदेश जाने का प्रयास करने वाले जालंधर के सुखवीर सिंह का है। सुखवीर को सिंगापुर से आईजीआई एयरपोर्ट के लिए डिपोर्ट किया गया था। सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट एसक्यू-406 से आए सुखवीर सिंह के दस्तावेज की जांच के दौरान इमिग्रेशन अधिकारियों की नजर सिंगापुर एयरलाइंस के एक कमेंट पर पड़ी। इस कमेंट में सिंगापुर एयरलाइंस ने लिखा था कि अवैध वीजा के चलते आगे की यात्रा एयरलाइंस द्वारा निरस्त की जाती है।
पूछताछ के दौरान सुखवीर ने बताया कि वह आठ अप्रैल को आईजीआई एयरपोर्ट से इंडोनेशिया के लिए रवाना हुआ था। वहां से वह बार्सिलोना के लिए निकला लेकिन सिंगापुर में वह सुरक्षा एजेंसियों के हाथ चढ़ गया।
दूसरा मामला जालंधर के ही राम लाल का है। वह सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट एसक्यू-407 से सिंगापुर के रास्ते जर्मनी जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा था। पूछताछ में राल लाल ने बताया कि वह पहले आईजीआई से सिंगापुर के लिए रवाना हुआ था। वहां से वह एक एजेंट की मदद से जर्मनी चला गया। भारत वापसी के बाद इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।