पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध चंदा मामले में केजरीवाल की पार्टी के खिलाफ इनकम टैक्स ने शुरू की जांच

अवैध चंदा लेने के मामले में आप और कांग्रेस को इनकम टैक्स ने भेजा नोटिस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर अवैध तरीके से दो करोड़ रुपए का चंदा लेने के आरोप की इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जांच शुरू कर दी है। इनकम टैक्स ने आप को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। साथ ही अवैध तरीके से चंदा लेने के ही मामले में इनकम टैक्स ने कांग्रेस को भी नोटिस भेजा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली चुनाव परिणाम आने से एक दिन पहले 9 फरवरी को नोटिस भेजा। बता दें कि दिल्ली चुनाव के दौरान आवाम नाम के एक एनजीओ ने आप पर अवैध तरीके से चार कंपनियों से दो करोड़ रुपए का चंदा लेने का आरोप लगाया था।
आप को 16 फरवरी तक देना होगा जवाब, नहीं तो लगेगा फाइन
इनकम टैक्स ने नोटिस का जवाब देने के लिए 16 फरवरी तक का वक्त दिया है। अगर तय समय तक अरविंद केजरीवाल की पार्टी की ओर से कोई जवाब नहीं जाता है तो 10 हजार रुपए फाइन लगाने की बात भी कही गई है।इनकम टैक्स ने आप से जवाब मांगा है कि वो गोल्डमाइन, सनविजन, स्काईलाइन, इन्फोनेंस से मिली रकम की जानकारी दें। बीजेपी ने इस मामले को चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए आप पर हवाला के जरिए चंदा लेने का आरोप तक लगा दिया था।
आयकर विभाग के साथ करेंगे सहयोग
इनकम टैक्स का नोटिस मिलने के बाद आप के नेताओं ने कहा है कि वह इस मामले में सहयोग करेंगे। पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि इनकम टैक्स ने नोटिस के जरिए जो सवाल पूछा है उसका हम जवाब देंगे। हम जांच में पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की लीगल सेल के साथ जल्द इस मामले को लेकर चर्चा होगी।
क्या है चंदा विवाद
दिल्ली की आवाम एनजीओ ने आप पर दो करोड़ का चंदा लेने का आरोप लगाया गया था। जिन चार कंपनियों से से चंदा लेने का आरोप लगा था उसके पते फर्जी थे। बीजेपी ने आरोप लगाया कि हावाला के जरिए ये पैसा लिया गया था। अवैध तरीके से चंदा लेने के मामले में कार्रवाई की बात करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा था कि वित्तीय एजेंसियां इस मामले में कदम उठाएंगी। आवाम ने यह भी आरोप लगाया था कि केजरीवाल की पार्टी ने ब्लैकमनी को व्हाइट किया है। अवाम ने दावा किया कि 50 लाख कैश देकर आप ने कंपनियों से चेक लिया और बदले में कमीशन दिया गया। एनजीओ के दावे के मुताबिक 2014 में 5 अप्रैल की रात बारह बजे चार कंपनियों से 50-50 लाख रु लिए गए।
कांग्रेस ने कहा- दस लाख का चेक मिला था
आम आदमी पार्टी के अलावा चंदा लेने के मामले में इनकम टैक्स ने कांग्रेस को भी एक नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि गोल्डमाइन नाम की एक कंपनी ने कांग्रेस को भी अवैध तरीके से चंदा दिया था। जिन चार कंपनियों से अवैध तरीके से चंदा लेने का आरोप आम आदमी पार्टी पर लगा है उसमें गोल्डमाइन का भी नाम है। नोटिस मिलने की बात स्वीकारते हुए कांग्रेस के ट्रेजरर मोतीलाल वोहरा ने कहा, ' हां हमें नोटिस मिला है। हम इसका जवाब देंगे। एक कवरिंग लेटर के साथ हमें 10 लाख रुपए का चेक मिला था।'
आप ने फिर की मांग, सभी पार्टियों के फंडिंग की हो जांच
दो करोड़ रु. के चंदे के मामले में इनकम टैक्स का नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर कहा कि सभी पार्टियों के फंडिंग की जांच होनी चाहिए। आप प्रवक्ता अातिशी मर्लिना ने कहा,' हम इनकम टैक्स की जांच का स्वागत करते हैं, लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि सभी पार्टियों के फंडिंग की एसआईटी जांच हो। यह अच्छी बात है कि राजनीतिक पार्टियों के फंडिंग के जांच की बात उठ रही है। आप ने पहले से ही अपने चंदा की जानकारी सार्वजनिक कर रखी है।' इधर, आप छोड़कर बीजेपी में आईं शाजिया इल्मी ने कहा कि इनकैम टैक्स के नोटिस के बाद आप को फंडिंग के बारे में सारे तथ्य सामने रखना चाहिए।
आगे फोटो में देखेंः आप को मिला इनकम टैक्स का नोटिस
यह भी पढ़ें

कुछ फेमस, कई गुमनाम: इन लोगों के बिना कभी चुनाव नहीं जीत सकती थी AAP

10 बड़े कारण, जिनके चलते AAP ने कर दिया सबका सूपड़ा साफ

दिल्ली में AAP ने 14 महीने में कांग्रेस से 98% सीटें छीन लीं

चौथी बड़ी जीत AAP के नाम, सिक्किम में बना था 100% सीटें जीतने का रिकॉर्ड

AAP 67, BJP 03: कौन जीता, किसे हराया, ये है 70 विधायकों की पूरी लिस्ट

दिल्ली चुनाव नतीजों का अमित शाह के बेटे की शादी पर भी असर, कई रस्में नहीं हुईं

कार्टूनिस्‍ट की नजर से देखिए दिल्‍ली में केजरीवाल की जीत और मोदी की हार