नई दिल्ली.दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई से उस याचिका पर सोमवार को जवाब मांगा जिसमें जेईई मेन्स के नतीजे की घोषणा करते हुए उत्तर कुंजी भी बताने का निर्देश देने का आग्रह किया गया है।
जस्टिस जीएस सिस्तानी ने सीबीएसई को नोटिस जारी कर उससे 22 मई तक जवाब देने को कहा है। याचिकाकर्ता कार्तिक जैन ने जेईई मेन्स में विसंगति का आरोप लगाया है और उत्तर कुंजी नहीं उद्घाटित करने पर सवाल उठाया है।