पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

JNU का अंग्रेजी विभाग दुनिया के टॉप 100 में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर इंग्लिश स्टडीज को दुनिया के श्रेष्ठ सौ डिपार्टमेंटों में शामिल किया गया है। हैरानी की बात यह है कि जेएनयू ने यह गौरव देश के आईआईएम और आईआईटी की मौजूदगी में हासिल किया है। लेकिन भारत के आईआईएम और आईआईटी इस टॉप 100 की लिस्ट में शामिल नहीं हैं। जेएनयू ने यह कारनामा दूसरी बार किया है।
जेएनयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार सोपोरी ने कहा कि विभाग की इस उपलब्धि पर वह बहुत खुश हैं। उनका उद्देश्य जेएनयू को विश्व की टॉप 100 यूनिवर्सिटीज में शामिल करना है। उल्लेखनीय है कि यूएस की क्यू-एस संस्था दुनियाभर के विश्वविद्यालयों का कार्य परखने के बाद उनकी रैंकिंग करती है। इसमें गुणवत्ता युक्त शिक्षा, इनोवेशन, रोजगार, अंतरराष्ट्रीयकरण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर समाज के लिए विवि कैसे सहयोग दे रहा है, इसके आधार पर आकलन किया जाता है।
इस दौरान क्यू-एस संस्था द्वारा संबंधित विश्वविद्यालय या विभाग के प्राध्यापकों से किसी प्रकार का कोई संपर्क नहीं किया जाता। इस सबके बावजूद क्यू-एस ने वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2013 में टॉप 100 में भारत के जेएनयू को शामिल किया है। जेएनयू स्थित सेंटर फोर इंग्लिश स्टडीज स्कूल को यह गौरव दूसरी बार प्राप्त हुआ है। इससे पहले वर्ष 2012 के टॉप 100 में भी सेंटर अपनी जगह बना चुका है।