नई दिल्ली.दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 90 के दशक में 17 फर्जी कंपनी बनाकर हजारों निवेशकों को करीब एक हजार करोड़ का चूना लगाने वाले जेवीजी ग्रुप के सीएमडी विजय कुमार शर्मा (51) को भैरों रोड के पास से गिरफ्तार किया है। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था।
बेल पर बाहर आने के बाद वर्ष 2010 में विजय ने अदालती कार्यवाही में जाना बंद कर दिया था, जिसके चलते अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। गिरफ्तारी के वक्त विजय के पास एक मर्सिडीज कार, .32 बोर की एक पिस्तौल और पांच गोलियां बरामद हुईं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, बचने के लिए अपनाए कैसे-कैसे हथकंडे....