पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kejriwal Demand SIT Investigation In Sikh Roits

1984 दंगेः क्या केजरीवाल पूरा करेंगे अपना वादा? उपराज्यपाल ने दिया भरोसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. दिल्ली सरकार ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों की जांच एसआईटी (विशेष जांच दल) से कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को इसके लिए उपराज्यपाल नजीब जंग से मिले। इसके बाद उन्होंने कहा कि कैबिनेट की अगली बैठक में एसआईटी के गठन और उसके टर्म ऑफ रेफरेंस (टीओआर) पर फैसला होगा।

दो दिन पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में माना था कि सिख विरोधी दंगे में कुछ कांग्रेसी शामिल थे। इसके बाद से मामला फिर सुर्खियों में आ गया है। हालांकि आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने घोषणा पत्र में भी मामले की जांच एसआईटी से कराने का वादा किया था। इस बीच दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल और उपराज्यपाल के बीच करीब आधे घंटे बातचीत हुई। उप राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के निवेदन पर विचार करने और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को इसके बारे में जानकारी देने का भरोसा दिलाया है। अकाली दल और भाजपा ने भी दिल्ली सरकार के पहल का समर्थन किया है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए 'बड़ा पेड़ गिरने' का जुमला क्यों भूल गए राहुल : भाजपा