पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lack Of Coordination In Rehearsal Parade

रिहर्सल परेड के दौरान थल और वायु सेना में दिखी तालमेल की कमी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. गुरुवार को राजपथ पर फुलड्रेस परेड रिहर्सल के दौरान वायु, थल सेना और परेड ग्राउंड के बीच तारतम्य की कमी के कारण गफलत का माहौल बन गया। इसके लिए वायु और थल सेना के अधिकारी एक-दूसरे पर दोष मढ़ते नजर आए। थल सेना का कहना है कि वायु सेना के विमान समन्वय की कमी की वजह से समय से पूर्व रिहर्सल में आ गए और वायु सेना का मानना है कि झांकियां निर्धारित समय से दो मिनट देर से आईं, न कि हवाई जहाज पहले पहुंचे। थल सेना के दिल्ली क्षेत्र के डिप्टी कमांडर जनरल राजबीर सिंह ने कहा कि हवाई जहाज पहले पहुंच गए थे।

समन्वय में दो मिनट की देरी हुई। जिसे आगे ठीक करने के उपाय किए जा रहे हैं, ताकि परेड के दौरान गणतंत्र दिवस पर यह गड़बड़ी न हो। बताया जाता है करीब तीस लड़ाकू विमान और हेलीकाप्टर उत्तर भारत के अलग-अलग ठिकानों से उड़ान भर चुके थे। इसके बाद पायलटों को दस मिनट के लिए देर करने को कहा गया। मगर फिर दूसरी कॉल आई, जिसमें निर्धारित समय से चार मिनट देर करने को कहा गया।

आगे पढ़ें पूरी खबर और देखें तस्वीरें...