पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest Hindi News For Arvind Kejriwal Vinod Kumar Binny Rebel Hunger Strike

बिन्‍नी बोले- ‘आप’ में कई और बागी, शोएब का केजरीवाल से सवाल- सरकार चलानी है या नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) से निकाले गए विधायक विनोद कुमार बिन्‍नी ने अनशन खत्‍म कर दिया है, लेकिन पार्टी के लिए खतरा अभी कम नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो अरविंद केजरीवाल के करीबी नेता अपनी पार्टी के उन विधायकों की पहचान करने में जुटे हैं, जो बिन्‍नी की तरह बागी तेवर अख्तियार कर सकते हैं। खुद बिन्‍नी ने भी धरने पर बैठते वक्‍त यह दावा किया था कि उनके संपर्क में कम से कम चार-पांच विधायक हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि इनमें से कुछ भाजपा-कांग्रेस के संपर्क में जरूर होंगे। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्‍या 'आप' अपने विधायकों को संभाल कर रख पाएगी या फिर आने वाले दिनों में बिन्‍नी के साथ कई और बागी खड़े दिखाई देंगे? उधर, जदयू के टिकट पर विधायक बने शोएब इकबाल ने केजरीवाल से पूछा है कि वह तय करें कि सरकार चलानी है या नहीं। शोएब जदयू छोड़ चुके हैं और 'आप' में शामिल होना चाहते हैं

बिन्‍नी का यह बयान देता है बगावत का संकेत

बिन्‍नी ने सोमवार को धरने पर बैठते वक्‍त कहा था उन्‍हें पार्टी से निकाले जाने की औपचारिक सूचना नहीं मिली है। बिन्‍नी ने कहा कि ‘आप’ को इस बात का डर था कि पार्टी के कई विधायक मेरे साथ हैं और वे धरने में मेरा समर्थन दे सकते हैं, इसी डर की वजह से मुझे पार्टी से निकाला गया है। बिन्‍नी ने यह भी कहा कि पार्टी में अभी और कई बागी हैं। सोमवार को धरना देने से पूर्व बिन्‍नी ने उपराज्‍यपाल नजीब जंग से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में उन्‍होंने कानून मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

बिन्‍नी ने केजरीवाल को दी 10 दिन की मोहलत

बिन्‍नी सोमवार को केजरीवाल के खिलाफ अनशन पर बैठे थे, लेकिन तीन घंटे बाद ही उन्‍होंने धरना और अनशन खत्‍म करने का एलान कर दिया। उन्‍होंने केजरीवाल से सोमनाथ भारती के इस्‍तीफे की मांग की है और इसके लिए उन्‍हें 10 दिन का समय दिया है। बिन्‍नी ने मीडिया से कहा कि उन्‍होंने उपराज्‍यपाल और अन्‍ना हजारे के कहने पर अनशन खत्‍म किया है। उन्‍होंने कहा- मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं, मैं पूरे देश में आंदोलन खड़ा करूंगा।

दूसरी ओर बिन्‍नी को पार्टी से निकाले जाने पर पार्टी प्रवक्‍ता योगेंद्र यादव ने ट्वीट कर अपनी राय व्‍यक्‍त की है। योगेंद्र यादव ने लिखा- उन्‍हें बिन्‍नी को पार्टी से निकाले जाने का दुख है, लेकिन उन्‍होंने कोई और रास्‍ता नहीं छोड़ा था।

बिन्नी ने 16 जनवरी को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करके दिल्ली के मुख्यमंत्री व पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को तानाशाह बताते हुए आरोप लगाया था कि उनकी कथनी व करनी में अंतर है। उन्होंने कहा था कि आप सरकार अपने उद्देश्य से भटक गई है और जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया जा रहा है।

आगे पढ़ें, किन मुद्दों के कारण केजरीवाल का विरोध कर रहे हैं बिन्‍नी