नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी की नेता अलका लांबा ने विधायक विनोद कुमार बिन्नी समेत 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अलका ने आरोप लगाया है कि बिन्नी फेसबुक पर दुष्प्रचार कर रहे थे कि वह सेक्स रैकेट चलाती हैं।
आप नेता के मुताबिक, बिन्नी ने एक फर्जी खबर की कटिंग को फेसबुक पर अपलोड किया, जिसमें कहा गया था कि सेक्स रैकेट चलाने वाली अलका के घर पुलिस का छापा पड़ा है और मौके से तीन लड़कियों और ग्राहक को भी अरेस्ट किया गया है। हालांकि, बिन्नी ने अलका के
आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, "मेरे नाम से फेसबुक पर कई फर्जी प्रोफाइल बने हुए हैं, मैं भी इनके खिलाफ शिकायत कर चुका हूं।"
अलका ने फेसबुक पर दी जानकारीअलका लांबा ने इस मामले की जानकारी देते हुए फेसबुक पर लिखा है, "आज मेरे द्वारा उन सभी के खिलाफ सबूत सहित (Screen Shots of their Profiles) कोटला मुबारकपुर थाना, दिल्ली में FIR दर्ज करवा दी गई है, जिन्होंने मेरे प्रोफाइल के माध्यम से किसी दूसरे धर्म के लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा (गाली) का इस्तेमाल किया था। बहुत से गाली देने वाले FIR के डर से अपने अभद्र कमेंट हटा रहे हैं। आप साथियों से निवेदन है कि वो बच कर ना जाने पाएं। उनके कमेंट्स की कॉपी कर शेयर कर बाकी
महिलाओं की भी मदद करें।"