पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News In Hindi Arvind Kejriwal AAP Government 30 Days

शिक्षकों पर हुआ केजरीवाल की धमकी का असर, डीटीसी कर्मचारी दोबारा धरने पर बैठे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की धमकी के बाद कॉन्‍ट्रैक्‍ट टीचर्स ने गुरुवार को धरना खत्‍म कर दिया, लेकिन डीटीसी के अस्‍थायी कर्मचारियों पर इसका असर होता नहीं दिख रहा है।पक्‍की नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठे डीटीसी के अस्‍थायी कर्मचारी धरना खत्‍म करने की घोषणा के कुछ मिनट बाद ही पलट गए। मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को धमकी दी थी कि अगर अस्‍थायी कर्मचारी काम पर नहीं लौटे तो उनकी जगह दूसरे लोगों को रख लिया जाएगा। इसके बाद गुरुवार शाम परिवहन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने डीटीसी के अस्‍थायी कर्मचारियों से मुलाकात की। परिवहन मंत्री ने डीटीसी कर्मचारियों को हाथ से लिखा एक पत्र दिया था। इसके बाद डीटीसी कर्मियों ने धरना करने का एलान कर दिया, लेकिन मंत्री के जाते ही वे दोबारा धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि सरकार ने उन्‍हें कोई ठोस आश्‍वासन नहीं दिया है। परिवहन मंत्री ने उन्‍हें सिर्फ हाथ से लिखा एक पत्र दिया है, जिसकी कोई वेल्‍यू नहीं है।
मान गए कॉन्‍ट्रैक्‍ट टीचर्स
दूसरी ओर केजरीवाल की धमकी के बाद गुरुवार को कॉन्‍ट्रैक्‍ट टीचर्स ने धरना खत्‍म कर दिया। दिल्‍ली के कॉन्‍ट्रैक्ट टीचर्स पक्‍की नौकरी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए थे। उनका कहना था कि जब तक उनकी नौकरी पक्‍की नहीं की जाएगी, तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे। दूसरी ओर केजरीवाल सरकार इस संबंध में कोई भी फैसला आनन-फानन में लेने को तैयार नहीं है।
केजरीवाल ने गठित की है कमेटी
ठेके पर काम करने वालों को नियमित करने के लिए कमेटी बनाई है, जो कि एक माह के भीतर रिपोर्ट देगी। इसके बाद ही दिल्‍ली सरकार कोई फैसला लेगी। (पढ़ें, केजरीवाल ने गिनाए वादे)
केजरीवाल ने दी थी धमकी
मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा-मैं उनसे मिलने गया था, मैंने उनसे पूछा था कि आपको कितने दिन हो गए हैं। इस पर टीचर्स ने जवाब दिया कि उन्‍हें 4 साल हो गए हैं। इसके बाद मैंने उनसे कहा कि मुझे चार महीने तो दो। टीचर्स ने मुझे कहा कि जल्‍द ही स्‍कूल खुलने वाले हैं और हमारा कॉन्‍ट्रेक्‍ट खत्‍म हो रहा है। आप हमें विश्‍वास दें कि ठेके पर काम करने वाले शिक्षकों को नहीं निकाला जाएगा। केजरीवाल ने चीफ सेक्रेटरी से बात करके टीचर्स को भरोसा दिया कि उन्‍हें नहीं निकाला जाएगा, लेकिन मुख्‍यमंत्री के भरोसे के बाद भी टीचर्स धरने से नहीं उठे। इसके बाद गुरुवार को केजरीवाल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में टीचर्स को धमकी देते हुए कहा- 24 घंटे में मैं आपकी नौकरी पक्‍की नहीं कर सकता और अगर आपने धरना खत्‍म नहीं किया तो नए लोगों को नौकरी पर रख लिया जाएगा। इसके बाद शिक्षकों ने धरना खत्‍म करने का एलान कर दिया।
आगे पढ़ें, केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस विधायक का हंगामा, बटला एनकाउंटर में भी SIT की मांग