पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest News In Hindi Woman Raped Inside Moving Car In Delhi

दिल्ली में महिला से चलती कार में दोस्त ने किया रेप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. डेनमार्क की महिला से रेप की घटना के बाद दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। पूर्व दिल्ली में रविवार को चलती कार में 28 साल की एक शादीशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक उसके दोस्त ने चलती कार में उसका रेप किया। घटना के बाद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्‍ली सुरक्षित नहीं है, यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
पुलिस के मुताबिक, घटना के बारे में तब पता चला, जब स्थानीय लोगों ने एक महिला को आनंद विहार बस टर्मिनल के पास रोते हुए पाया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, 'महिला को स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां उसने बताया कि दो अन्य पुरुषों के सामने उसके दोस्त ने चलती कार में उसका रेप किया। जब उसने विरोध करने की कोशिश की तो उसे मारा पीटा भी गया। पुलिस के मुताबिक, महिला को पास के एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की।
पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित महिला के मुताबिक वह अपने दोस्त से मिलने आयी थी क्योंकि उसने किसी फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का वादा किया था।
आगे की स्लाइड में पढ़ें - अफसर बनाने का झांसा देकर आईएएस करता रहा रेप