पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली। तमाम विवादों से निश्चिंत दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती शुक्रवार को पतंगबाजी करते नजर आए। भारती ने दिल्ली पर्यटन द्वारा आयोजित तृतीय अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव का शुभारंभ एक ही डोर से 100 पतंगों को उड़ाकर किया। यह उत्सव गोल्डन जुबली पार्क, लोहे का पुराना यमुना पुल, रिंग रोड बाईपास पर किया गया। कानून मंत्री ने कहा कि पतंगबाजी की परंपरा को जीवित रखने के लिए अनेक सार्थक कदम उठाए जाएंगे। आने वाले समय में देश-विदेश से अनेक पतंगबाजों को आमंत्रित किया जाएगा। जो कि इस उत्सव में भाग ले सकेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.