पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Lawmakers Stopped Housing Apuirt Power And Water

30 सांसदों के आवास की बिजली-पानी आपूिर्त रोकी गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद सरकारी बंगला न खाली करने वाले सांसदों को अल्टीमेटम जारी करने के बाद अब बिजली-पानी के कनेक्शन काट दिए गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया चौधरी अजित सिंह और मुरादाबाद के पूर्व सांसद मो. अजहरुद्दीन एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर सहित 30 हारे हुए सांसदों के बंगलों की बिजली-पानी की आपूर्ति रोक दी गई है।
एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक नोटिस देने के बावजूद बंगला न खाली करने वाले पूर्व मंत्रियों और पूर्व सांसदों के 30 मकानों की बिजली-पानी की आपूर्ति रोक दी गई है। इन्हें चार सितंबर तक बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद बिजली-पानी कनेक्शन काटने का कार्य 5 सितंबर से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई की रिपोर्ट शुक्रवार को लोकसभा हाउसिंग कमेटी को भेज दी गई।
विरोध के बाद लाैटा था दस्ता

पिछले सप्ताह बंगला खानी कराने गई एक टीम पुलिस के साथ पूर्व मंत्री अजित सिंह के तुगलक रोड स्थित आवास पर गई थी, लेकिन उन्हें वहां पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं का भारी विरोध झेलना पड़ा और वापस आना पड़ा। जानकारी के मुताबिक लुटियन जोन के 26 बंगलों की बिजली-पानी की आपूर्ति एनडीएमसी ने और 3 बंगलों के कनेक्शन सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने काटा है। एनडीएमसी के संपदा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि चुनाव में हारे हुए सांसदों को 26 जून के बाद बंगला खाली करने के लिए कई बार नोटिस भेजा गया। बावजूद इसके बंगले खाली नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिजली काटने के अभियान शुरू होने के बाद कुछ सांसदों ने बंगले खाली कर दिए हैं।