पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधायक खरीद-फरोख्त मामले की जांच शुरू, क्राइम ब्रांच उठाएगा जरूरी कदम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. भाजपा सरकार को समर्थन देने के बदले में आम आदमी पार्टी के विधायक को चार करोड़ रुपए की पेशकश संबंधी स्टिंग आॅपरेशन की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक क्राइम ब्रांच ने इस केस के बाबत कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम ब्रांच) रवींद्र कुमार यादव ने जांच शुरू किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस केस में नियम और कानून के अनुसार सभी कदम उठाए जाएंगे। आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए इस स्टिंग आॅपरेशन में दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर चार करोड़ रुपए का प्रस्ताव आम आदमी पार्टी के विधायक को देते हुए दिखाई दिए थे।

स्टिंग से हुए खुलासे के बाद आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान पुलिस आयुक्त को सौंपे गए पत्र में अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि संगम विहार विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के भाजपा दिनेश मोहनिया को चार करोड़ रुपए रिश्वत देने की पेशकश दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर ने की थी।

जिसकी पुष्टि उनके द्वारा पेश की गई स्टिंग आॅपरेशन की सीडी से होती है। साथ ही उस शख्स का भी पता लगाया जाए जिसे पेशकश के दौरान हाईकमान के नाम से संबोधित किया जा रहा था। अरविंद केजरीवाल ने पुलिस आयुक्त से मांग की थी कि इस मामले में न केवल भाजपा विधायक शेर सिंह डागर के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, बल्कि हाईकमान की भी गिरफ्तारी हो। जिसके बाद पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने इस मामले के जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी। उल्लेखनीय है कि स्टिंग आॅपरेशन सामने आने के बाद भाजपा की ओर से अपने शेर सिंह डागर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा चुका है।