पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Light Drizzle, New Delhi, Hot Days, Summer,dust Storms

हल्की बूंदा बांदी से मौसम हुआ सुहाना, अब धूल भरी आंधी कर सकती है परेशान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी में रविवार को हल्की बूंदा बांदी से मौसम सुहाना हो गया। ऐसे में मौसम का लुत्फ उठाते हुए बैडमिंटन खेलती ये युवतियां।
फोटो : विजय कुमार
बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना
नई दिल्ली.रविवार को हल्की बूंदाबांदी ने राजधानीवासियों को गर्मी से राहत जरूर दी है। इस पर मौसम विभाग का कहना है कि इस राहत का असर आज भी रहेगा। इसके बाद मंगलवार से आसमान से बरसने वाली आग के लिए तैयार रहें। क्योंकि आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंचने के साथ ही धूल भरी आंधी भी लोगों को परेशान करेगी।
रविवार को बूंदाबांदी से पहले हवा की रफ्तार 45 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटे मापी गई। जबकि अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट के साथ 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम में होने वाले इन बदलावों का कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है। उत्तरी और मध्य पाकिस्तान से होते हुए पश्चिमी राजस्थान से चल रहे वायु चक्रवात के कारण राजधानी सहित उत्तर के कुछ राज्यों में रविवार को बारिश हुई।
मौसम विभाग ने आगाह किया है कि 16 से 20 मई के बीच राजधानी में तापमान 44 से 45 डिग्री रहने के आसार हैं। इसके साथ ही तेज गर्म हवाएं चलेंगी। इसलिए घर से निकलते समय बचाव के उपाय जरूर करके निकलें।