पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Live Delhi Assembly Election Results 2015 | Delhi Election Result 2015 In Hindi| Delhi Election Result| Election Results 2015

ऐसे जीते केजरीवाल, IIT-बॉम्बे के स्टूडेंट्स ने तैयार किया AAP का 'गेमप्लान'

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनावी अभियान को सफल बनाने में आईआईटी-बॉम्बे की टीम का भी बड़ा योगदान रहा। 10 कार्यकर्ताओं की इस टीम ने नवंबर से ही सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के रुख को भांपकर उस दिशा में काम करना शुरू कर दिया था। आप पार्टी के नेताओं के मुताबिक आईआईटी की इस टीम ने जो प्रोग्राम तैयार किया उसने हमारे लिए सेंटिमेंट एनालिसिस का काम किया। दरअसल आईआईटी-बॉम्बे द्वारा डेवलप किए गए अलोगरिदम के माध्यम से विभिन्न मुद्दों पर मिली प्रतिक्रियाओं और उनके आकलन में काफी मदद मिली। इससे हमें मतदाताओं का रुझान जानने और फिर उस दिशा में रणनीति तैयार करने में आसानी हुई।

सोशल मीडिया पर भांपा दिल्ली का मूड

आईआईटी-बॉम्बे में इंजीनियरिंग फिजिक्स के फोर्थ ईयर के स्टूडेंट और टीम के सदस्य दिव्यांक अग्रवाल के मुताबिक इस प्रोग्राम के तहत हमने टि्वटर हैंडल पर दिल्ली के लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए विभिन्न मुद्दों को उठाया। तीन से चार कार्यकर्ताओं की टीम ने टि्वटर पर मिल रही प्रतिक्रियाओं को रेगुलर मॉनीटरिंग की और इससे मिले रिजल्ट को आप के दिल्ली ऑफिस तक कम्युनिकेट किया ताकि वे उसके मुताबिक अपनी रणनीति को फाइन एंड ट्यून कर सकें। आप के लिए पूरी तरह समर्पित दिव्यांक और उनके तीन और साथियों ने आप के दिल्ली इलेक्शन कैंपेन के लिए अपनी क्लास तक छोड़ दी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, 'आप' के गेमप्लान में सोशल मीडिया का बड़ा रोल...