पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • London, Singapore, Stations Cleaning, Metro,

लंदन और सिंगापुर जैसी होगी मेट्रो स्टेशनों पर साफ-सफाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.रोजाना 22 लाख से अधिक मुसाफिरों को अपने गंतव्यों पर पहुंचाने वाली दिल्ली मेट्रो के स्टेशन जल्द ही लंदन और सिंगापुर की तरह हर वक्त चमचमाते हुए नजर आएंगे। डीएमआरसी मेट्रो स्टेशन और इसके आसपास के इलाकों में सफाई व्यवस्था विश्वस्तरीय करने के लिए हाईटेक मशीनों के उपयोग के साथ हाउस कीपिंग प्रणालियों के कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण देगा।
मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार डीएमआरसी द्वारा 137 मेट्रो स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए लगभग 3500 हाउस कीपिंग स्टाफ को तैनात किया गया है जो आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में काम करते हैं। औसतन प्रत्येक स्टेशन में 20-25 कर्मियों को तैनात किया गया है। इन कर्मचारियों को बिजली चालित स्क्रबर ड्रायर, बैक पैक वेक्यूम क्लीनर आदि भी मुहैया कराए गए हैं। दिल्ली मेट्रो की पूरी सफाई और हाउस कीपिंग का कुल खर्च करीब 5 करोड़ रुपए प्रति माह आने की संभावना है।
मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार मेट्रो स्टेशनों पर तैनात सफाई दल के सभी टीम लीडर और सुपरवाइजरों को अब गुडगांव स्थित ब्रिटिश इंस्टीट्यूट आफ क्लिनिंग साइंस द्वारा प्रशिक्षित और प्रमाणित किया जा रहा है। डीएमआरसी ने अपने सभी स्टेशन प्रबंधकों, डिपो प्रभारियों तथा परिचालन के अन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम और कार्यशाला आयोजित किया है। इसमें नए उपकरणों और तकनीकों की बारीकियों को समझाया जाएगा।
सभी मेट्रो स्टेशनों के लिए नई हाउस कीपिंग एजेंसियों को कार्य सौंपते समय सुनिश्चित किया जाएगा कि स्वच्छता के लिए जरूरी मशीनरी, अभिकर्मक और रसायन उपलब्ध कराए गए हैं।