पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रॉपर्टी डीलर से करोड़ों की लूट, महिला के नाम रजिस्टर्ड है वारदात में शामिल गाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुडग़ांव। दिल्ली में बंदूक की नोक पर प्रॉपर्टी डीलर से दिनदहाड़े करोडों की लूट का तार गुडग़ांव से जुड़ा है। लूट की वारदात में पुलिस को मिली दूसरी गाड़ी हुंडई वरना गाड़ी का रजिस्ट्रेशन गुडग़ांव अथॉरिटी में एक महिला के नाम पर है। जांच में पता चला कि अथॉरिटी में महिला का नाम तो रजिस्टर्ड है, लेकिन इसका पता अधूरा है। इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे हैं। जानकारी के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर से लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश प्रॉपर्टी डीलर की होंडा सिटी कार लेकर फरार हो गए। जो गाड़ी छोड़ गए हैं, उनमें यूपी नंबर की एक

गाड़ी के अलावा दूसरी गाड़ी एचआर 26 बीक्यू 1105 गुडग़ांव रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी में रजिस्टर्ड है, जो किसी महिला निम्मी खन्ना के नाम पर है। सफेद रंग की हुंडई वरना कार के लिए अथॉरिटी में ई-3/13, ब्लॉक-ई एंड एफ पता दिया गया है, लेकिन इसके अलावा महिला के पति/पिता का नाम जानकारी में नहीं दिया गया है। इसके अलावा घर का पूरा पता नहीं होने से अथॉरिटी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।